Study

Vakya

  •   0%
  •  0     0     0

  • ऊपर दिए गए चित्र से एक सरल वाक्य बनाओ
    राम खाना खाकर सो गया। (या इसी के समान)
  • संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य में परिवर्तन कीजिए – निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।
    निधि रात भर पढ़कर परीक्षा देने की तैयारी करती है।
  • सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य में परिवर्तन कीजिए – वह फल खरीदने के लिए बाज़ार गया।
    वह बाजार गया और उसने फल खरीदें।
  • मिश्रित वाक्य से संयुक्त वाक्य में परिवर्तन कीजिए– मेरे पिताजी वे हैं जो कुर्सी पर बैठे हैं।
    वे मेरे पिताजी है और कुर्सी पर बैठे हैं।
  • चित्र को देखकर सयुक्त वाक्य बनाओ।
    बुर्ज खलीफा सबसे ऊंची इमारत है और इसमें एक सौ बासठ मंजिलें हैं। (या इसी के समान)
  • निम्नलिखित वाक्य को पढ़िए और रचना के आधार पर भेद लिखिए: अध्यापक आए और कक्षा में शोर बंद हो गया।
    संयुक्त वाक्य
  • मिश्रित वाक्य से सरल वाक्य में परिवर्तन कीजिए – जब मैं स्टेशन पर पहुँचा, गाड़ी जा चुकी थी।
    मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी जा चुकी थी।
  • निम्नलिखित वाक्य को पढ़िए और रचना के आधार पर भेद लिखिए: मरीज दवाएँ लेने अस्पताल गया।
    सरल वाक्य
  • निम्नलिखित वाक्य को पढ़िए और रचना के आधार पर भेद लिखिए: वर्षा समाप्त हुई और इंद्रधनुष निकल आया।
    संयुक्त वाक्य
  • निम्नलिखित वाक्य को पढ़िए और रचना के आधार पर भेद लिखिए: जैसे ही मोहन आया श्याम ने आगे बढ़कर उसका स्वागत किया।
    मिश्र वाक्य
  • सरल वाक्य से मिश्र वाक्य में परिवर्तन कीजिए – राधा नाचती-गाती है।
    जो नाचती-गाती है, वह राधा है।
  • ऊपर दिए गए चित्र से एक सरल वाक्य बनाओ।
    वर्षा हो रही है। (या इसी के समान)
  • संयुक्त वाक्य से मिश्रित वाक्य में परिवर्तन कीजिए – पाठ समाप्त हुआ और घंटी बच गई।
    जैसे ही पाठ समाप्त हुआ वैसे ही घंटी बज गई।
  • ऊपर दिए गए चित्र से एक संयुक्त वाक्य बनाओ
    माँ बाज़ार गई और सब्जियाँ लेकर आयी। (या इसी के समान)
  • ऊपर दिए गए चित्र से मिश्र वाक्य बनाओ
    जब वर्षा होती है, मोर नाचने लगते हैं। (या इसी के समान)
  • निम्नलिखित वाक्य को पढ़िए और रचना के आधार पर भेद लिखिए: जो लोग धनवान होते हैं, उन्हें गरीबों की मदद करनी चाहिए।
    मिश्र वाक्य