Study

निर्देशानुसार वा� ...

  •   0%
  •  0     0     0

  • 10) श्रोता तो उनके भाषणों से मंत्रमुग्ध ही रह जाते थे।(वे अपने – – – से वाक्य शुरू करें।)
    वे अपने भाषणों से श्रोता को मंत्रमुग्ध कर देते थे
  • 2)तुम सम्राट किस प्रकार हुए? (निषेधात्मक वाक्य बनाएँ)
    तुम सम्राट नहीं हो।
  • 13)दोनों भाई परीक्षा में सफल न हो सके। (‘न’ को हटाइए पर अर्थ न बदले।)
    दोनों भाई परीक्षा में असफल हो गए।
  • 15)अब वे सभी की मदद करते थे। (‘अब उनके द्वारा’ – – -से वाक्य शुरू करें।)
    अब उनके द्वारा सभी की मदद होती थी।
  • 11)कोई ऐसा उपाय बताइए कि मेरी निर्धनता दूर हो जाए। (‘अमीर’ शब्द का प्रयोग करें।)
    कोई ऐसा उपाय बताएं कि मैं अमीर बन जाऊं।
  • 4)वास्तव में मैं सम्राट हूँ। (‘वास्तव’ के स्थान पर ‘वास्तविक’ शब्द का प्रयोग करें।)
    मैं वास्तविक सम्राट हूं।
  • 3)मेरा कोई शत्रु नहीं है। (‘मैं’ से वाक्य शुरू करें)
    मैं किसी का शत्रु नहीं हूं।
  • 5)उन्होंने एक मधुर आवाज सुनी। ( ‘उनको’ से वाक्य शुरू करें।)
    उनको एक मधुर आवाज सुनाई दी।
  • 9)वह एक छोटी नौका में ही चल पड़ा और फ्रांस पहुँच गया। (सरल वाक्य में बदलें ।)
    वह एक छोटी नौका से ही फ्रांस पहुंच गया।
  • 14) तीनों ही घर का काम संभालते थे। (‘तीनों द्वारा’ – – – – से शुरू करें।)
    तीनों द्वारा घर का काम संभाला जाता था।
  • 1)कन्फ्यूशियस ने बड़े आत्मविश्वास से कहा। (‘ने’ हटाकर लिखें)
    कन्फ्यूशियस आत्मविश्वास से बोले।
  • 7)ताकि अधिक समय तक निर्वाह किया जा सके। ( ताकि वे – – – – से वाक्य शुरू करें।)
    ताकि वे अधिक समय तक निर्वाह कर सकें।
  • 8)उस समय नेपोलियन कुल सोलह वर्ष का था।(‘अवस्था’ शब्द का प्रयोग करें)
    उस समय नेपोलियन की अवस्था 16 वर्ष थी।
  • 6)बालिका के उत्साह ने धनिकों को विचलित कर दिया। (धनी लोग—–से वाक्य शुरू करें।)
    धनी लोग बालिका के उत्साह से विचलित हो गए।
  • 12)तुम्हें इतना धन दिलवा दूँगा कि तुम सारी जिंदगी आराम से बिताओगे।(‘तुम्हारी’ शब्द का प्रयोग करें।)
    तुम्हारी जिंदगी आराम से बीते गी, इतना धन दिलवा दूंगा।